समाज के लिये धरातल पर काम करने से होगा सामाजिक उत्थान-आरएएस पवन सुथार संस्कारमयी शैक्षणिक वातावरण के लिए सुथार शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न
समाज के लिये धरातल पर काम करने से होगा सामाजिक उत्थान-आरएएस पवन सुथार संस्कारमयी शैक्षणिक वातावरण के लिए सुथार शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स की ओर से श्रीविश्वकर्मा मंदिर बंगलानगर में आयोजित सुथार शिक्षक सम्मेलन में बीकानेर समेत पश्चिम राजस्थान के अनेक जिलों समेत हरियाणा के शिक्षक भी शािमल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएएस पवन सुथार ने कहा कि ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि हमे रणनीति निर्माण के साथ साथ धरातल पर कार्य लागू करना बहुत जरूरी है,तभी हमें अपने उद्ेदश्य में सफलता मिलेगी। उन्होंने युवाओ को प्रोत्साहित करने और एक दायरे से बाहर आकर उच्च पदों के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धर्मेंद्र सुथार व महेश सुथार ने संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी के लिये हमेशा सहयोग का आव्हान किया। वहीं राज्य स्तर पर सम्मानित दीनाराम सुथार, प्रहलाद सुथार, सहित सभी ने अपने जीवन के सफर व कार्यो पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संगठन के शिक्षामंत्री जेठमल सुथार,अध्यक्ष भोमराज सुथार,भागीरथ सुथार,सोनाराम सुथार, प्रवक्ता द्वारकाप्रसाद सुथार, सचिव झंवरलाल सुथार, मनोज सुथार, हरिकिशन सुथार, कैलाश सुथार, आसुराम सुथार, गोपाल सुथार, संपादन मंत्री गोपीराम सुथार, विधि मंत्री दीपक सुथार, राजेश सुथार, कैलाश सुथार, अनु सुथार, गीता सुथार, ममोल सुथार, पार्वती सुथार, कोमल सुथार, वर्षा सुथार, सांगाराम करल, खेल मंत्री पूनमाराम सुथार, राजेश्वरी सुथार, नंदकिशोर सुथार समेत समाज के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे।

