Logo

आरएएस नेहा छींपा के अभद्रता करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन

आरएएस नेहा छींपा के अभद्रता करने वाले भाजपा
विधायक के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन
आईरा समाचार बीकानेर। भाजपा के शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा द्वारा बनेड़ा की एसडीएम नेहा छींपा के साथ की गई अभद्रता के मामले पर श्री नामदेव समाज के लोगों को गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसके चलते मंगलवार को बीकानेर में भी श्री नामदेव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। महासभा के बीकानेर जिला अध्यक्ष मदन पंवार की अगुवाई में दिये गये ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि शाहपुरा के नव निर्वाचित विधायक  लालाराम वैरवा ने विकसित भारत सकल्प यात्रा की सदौरान जनता के सामने एक आरएएस महिला अधिकारी के साथ असम्य, अमर्यादित, अशोभनीय आचरण करते हुए लताड़ पिलाई गई है जिससे सम्पूर्ण नामदेव समाज में रोष व्याप्त है। जबकि एसडीएम नेहा छींपा निष्ठा से सविधान की पालना करते हुए विधायक लालाराम बैरवा को शिष्टता विधि सम्मत जानकारी देर रही थी,लेकिन विधायक बैरवा के व्यवहार में दबंगई साफ झलकती रही। इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताडऩा देना तथा कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का मान हनन करना अशोभनीय आचरण है। हम नई सरकार के साथ खड़े है. परन्तु इस प्रकार अकारण हमारी बिटिया को अपमानित होते हुए भी नहीं देख सकते है। इसलिये घटना को संज्ञान में लेकर विधायक के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही की जावे। ज्ञापन देने वाले शिष्ट मंडल में एड़वोकेट बजरंग छींपा,एड़वोकेट धमेन्द्र वर्मा,मनोज वर्मा, हनुमान छींपा और जगदीश वर्मा शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.