जूनागढ़ में उमड़ा पयर्टकों का सैलाब बीकानेर में पर्यटन का ‘गोल्डन सीजन’ उमड़ रहे सैलानी
जूनागढ़ में उमड़ा पयर्टकों का सैलाब बीकानेर में पर्यटन का ‘गोल्डन सीजन’ उमड़ रहे सैलानी
आईरा समाचार बीकानेर। पर्यटन का चालू सीजन इस बार बीकानेर में गोल्डन सीजन साबित हो रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के बावजूद अबकी बार रिकॉर्ड संख्या में देशी विदेशी पयर्टक बीकानेर घुमने के लिये पहुंच रहे है। इससे बीकानेर के पयर्टन स्थलों पर पर्यटकों का मैला सा लगा है। शहर में देशी विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला पिछले करीब पखवाड़े कई दिनों से जारी है, जो अब चरम पर पहुंच चुका है। यहां गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे है। जिन्होंने शहर की नामी हैरिटेज होटलों में अपना डेरा डाला,इससे कई होटलों में नो-रूम की स्थिति हो गई। मंगलवार की सुबह जूनागढ़ में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते विशेष व्यवस्थाएं करनी पड़ी। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस बार पर्यटन का सीजन टॉप रहा है,बीकानेर में अब नये व उसके अगले कुछ दिनों तक पर्यटकों की आवक अनवरत रूप से जारी रहेगी।
पयर्टन कारोबार इस बार 100 करोड़ पार
पयर्टको की भारी भीड़ के कारण शहर के पर्यटन स्थलों पर नजारा ही कुछ खुशनुमा दिखाई दे रहा है। न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैैं। शहर की होटल्स और रिसोर्ट पूरी तरह पर्यटकों से पैक हो चुके हैं। सुबह से देर रात तक पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटक बीकानेर में पयर्टन स्थलों की सुंदरता का आनंद लेते नजर आ रहे हैैं। इस समय रिजॉर्टस से लेकर होटलें फुल हैं। एक अनुमान के मुताबिक नए साल का जश्न 100 करोड़ से पार जाएगा। इनमें होटलों में स्टे से लेकर घूमना-फिरना,ट्रेन, टैक्सी किराया, खाना-पीना आदि शामिल हैं।: इंडियन से लेकर हर जगह का फूड न्यू ईयर को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों व होटल्स ने तैयारी कर ली है। इस दिन जहां खूब नाच-गाना होगा तो खाना कहां छूटने वाला है। थर्टी फर्स्ट के लिए होटलों में विशेष मेन्यू तैयार किए जा रहे हैं। इनमें इंडियन फूड में राजस्थानी से पंजाबी, साउथ इंडियन तक का तडक़ा मिलेगा तो चाइनीज, इटेलियन, कॉन्टिनेंटल आदि खाना मुंह में पानी ले आएगा। पार्टियों में आइसक्रीम, केक, ब्राउनीज, हलवा आदि बहुत कुछ उपलब्ध रहेगा।
थीम बेस्ड होंगी पार्टीज, डीजे का धमाल
न्यू ईयर सेलिबे्रशन में बहुत से होटल्स व रेस्टोरेंट्स में थीम बेस्ड पार्टी ऑर्गेनाइज की जाएगी। कहीं ट्रेडिशनल थीम तो कहीं बॉलीवुड थीम, कहीं ड्रेस कोड रखा गया है तो कहीं रेट्रो थीम रखी गई है। डेकोरेशन भी थीम बेस ही किया जा रहा है। पार्टी में भाग लेने वाले कपल्स के लिये विशेष आयोजन रखे गए हैं। न्यू ईयर पार्टियों में डांस की धूम रहेगी। कई होटल्स ने बाहर से स्पेशल डीजेज को बुलाया है, जो उनकी पार्टी में जान डाल देगा। वहीं, कई होटल्स में स्पेशल आर्टिस्ट, स्टेंडअप कॉमेडियंस, डांसर्स व परफॉरमर्स को बुलाया गया है, जो गेस्ट का भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगे।

