Logo

हिस्ट्रीशीटर ने युवा व्यवसायी से पच्चीस लाख रंगदारी वसूली के लिये तान दी पिस्टल,

हिस्ट्रीशीटर ने युवा व्यवसायी से पच्चीस लाख रंगदारी वसूली के लिये तान दी पिस्टल
आईरा समाचार बीकानेर। पुलिस की सख्ती के बावजूद बीकानेर में अपराधियों के हौंसले बुलन्द है । ताजा घटना सोमवार की देर रात पीबीएम होस्पीटल रोड़ पर हुई जहां स्कॉर्पियों में सवार होकर आये एक हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन चार साथी बदमाशों ने कार में जा रहे शहर  के युवा व्यवसायी को रोक लिया और कार से उतार कर पच्चीस लाख रूपये रंगदारी  वसूली के लिये उसकी पिस्टल कनपटी पर पिस्तोल तान दी। रूपये देने पर मना करने पर पीडि़त व्यवसायी के साथ मारपीट कर उसके उठा ले जाने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर पीडि़त युवा व्यवसायी गिरीराज व्यास पुत्र बजरंग व्यास निवासी बिस्सों का चौक ने कोटगेट थाना इलाके के नामी हिस्ट्रीशीटर आवेश खान और उसके तीन साथी बदमाशों के खिलाफ सदर  थाने में रिपोर्ट पेश की है। गिरीराज व्यास ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात रात्रि वक्त करीब 12 बजे मैं  व मेरा दोस्त हरीश सुखेजा पीबीएम  हार्ट हॉस्पीटल भर्ती हमारे दोस्त जयकिशन पुरोहित से मिलने के लिये गये थे। मध्यरात्रि वक्त करीब 12.30 बजे  हम घर जाने के लिए अपनी कार  लेकर वापिस रवाना और पीबीएम होस्पीटल के तीन नम्बर गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से सफेद स्कॉर्पियो आई तथा हमारी गाड़ी के आगे लगाकर हमारा रास्ता रोक लिया तथा स्कॉर्पियो गाड़ी में से आवेश खान व चार जने उतरे तथा मुझे मेरी कार में से खींचकर बाहर निकाल लिया ।आवेश खान ने मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कहा कि जिन्दा रहना चाहते हो तो पच्चीस लाख रूपये देने पड़ेगे नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। मैंने कहा कि मेरे पास तुम्हें देने के लिये इतने रूपये नहीं है,तो आवेश खान व उसके साथियों ने मेरे साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और मुझे अगुवा कर अपनी स्कॉर्पियों में डालने का प्रयास किया।
: इस दौरान शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई औ आवेश खान और उसके साथी स्कॉर्पियोंं लेकर भाग छूटे। आवेश खान धमकी देकर गया है कि अगर पच्चीस लाख रूपये नहीं पहुंचाये तो तेरा खात्मा कर दूंगा। थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आवेश खान कोटगेट थाना पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.