Logo

बीकानेर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद बीकानेर आगमन पर यशपाल गहलोत का अभूतपूर्व स्वागत

बीकानेर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद बीकानेर आगमन पर यशपाल गहलोत का अभूतपूर्व स्वागत
आईरा समाचार बीकानेर। विधानसभा चुनावों में बीकानेर पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को अपने काफिलें के साथ जयपुर से बीकानेर पहुंचे यशपाल गहलोत का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जयपुर-बीकानेर हाईवे पर जगह जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस के पास उत्साही कार्यकर्ताओं ने यशपाल गहलोत के स्वागत कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से समूचा माहौल गूंजायमान कर दिया। स्वागत के लिये जेसीबी से यशपाल गहलोत के काफिलें पर फूल बरसाये गये। केईएम रोड़ पर उनका स्वागत करने के लिये सैलाब से उमड़ पड़ा । इस मौके पर यशपाल गहलोत ने जोशीलें अंदाज में कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है,मैं पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा। उन्होने कहा कि बीकानेर पूर्व की जो सीट कांग्रेस तीन चुनावों में नहीं जीत पायी,इस सीट पर अबकी कांग्रेस की एतिहासिक जीत होगी। उनका स्वागत करने वालों में कांग्रेस के महासचिव वसीम कल्लर, अयूब सोढ़ा, टिंकू भाटी,मनोज किराडू, कैलाश छंगाणी, बाबर कोहरी, विक्की चढ्ढा, रफीक खान, अकबर  अली,शिव गहलोत, अभिषेक गहलोत, विजय शंकर गहलोत, आजम खान, शबीर अहमद समेत बड़ी तादाद कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.