Logo

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस की टीम ने हाईवे पर कीतासर नाके पर की गई बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार से करीब पौने दो करोड़ की ज्वैलरी बरामद की।

कार से जब्त की पौने दो करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी
आईरा समाचार बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर चुनावी दौर में रेंजभर में की गई कड़ी नाकाबंदी के दौरान शुक्रवार की दोपहर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस की टीम ने हाईवे पर कीतासर नाके पर की गई बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार से करीब पौने दो करोड़ की ज्वैलरी बरामद की। बताया जाता है कि जयपुर से बीकानेर आ रही इस कार को जस्सूसर गेट के बाहर रहने वाला ज्वैलरी का कूरियर ऐजेंट अशोक चांडक चला रहा था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शिवरान ने बताया कि श्रीडूंगरढ़ में वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीकानेर के अशोक चांडक की गाड़ी को रोका गया। इस गाड़ी में सोने के जेवरात काफी मात्रा में बरामद हुए। ये जेवरात कहां से और कैसे लेकर आए? इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। गाड़ी में इन जेवरातों से जुड़े कागजात भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने इन जेवरातों को सीज कर लिया है। शिवरान ने बताया कि आगे की कार्रवाई इनकम टेक्स और सेल टेक्स के अधिकारी करेंगे। अगर इनके कागजात मिलते हैं और सब कुछ सही होता है तो जेवरात मालिक तक पहुंच जाएंगे। जानकारी के अनुसार नाके पर कार से करोड़ों की ज्वैलरी बरामद होने की  सूचना मिलने के पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच पड़ताल के बाद ज्वैलरी को १०२ सीआरपीसी के तहत जब्त कर इंकमटेक्स और सेल टेक्स अधिकारियो को सूचित कर दिया। इधर,कार मेें पौने दो करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी पकड़े जाने की खबर से बीकानेर के सर्राफा जगत में सनसनी सी फैल गई। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.