Logo

किराने की दो दुकानों से लाखों का माल समेट ले गये चोर पीकअप में सवार होकर आये चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले,

किराने की दो दुकानों से लाखों का माल समेट ले गये चोर ,पीकअप में सवार होकर आये चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले

आईरा समाचार बीकानेर। पूगल रोड़ पर किराना की दो दुकानों में हुई सैंधमारी की वारदात में अज्ञात चोर दुकानों के ताले तोडक़र लाखों का सामान समेट ले गये। बताया जाता है कि चोर पीकअप में सवार होकर आये और दुकानों के ताले तोडक़र अंदर घुसे और सामान समेटने के बाद दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल ले गये। व्यस्ततम रोड़ पर हुई चोरी की इस वारदात से आस पास के दुकानदारों मे सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एमपी कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के लिये आस पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाला। जांच पता चला है कि चोर पीकअप लेकर आये थे,यह भी माना जा रहा है कि चोरों ने मौके की रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना को लेकर पुष्करणा स्टेडियम के पीछे रहने वाले हितेश चांडक और  दिनेश चाण्डक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमारी दो फर्म बीआर ट्रेडर्स राशन होलसेल भंडार और प्रो महावीर स्टोर पूगल रोड़ पर है। गुरूवार की रात को हम अपनी  दुकाने बंद कर घर चले गये । शुक्रवार सुबह आकर देखा तो दोनों दुकानों के ताले टूटे हुए थे ,समान बिखरा हुआ था । हमने चैक किया तो आर ट्रेडर्स तेल काटुर्न 70 लगभग 15 किग्रा तेल टिन 60 लगभग चीनी 10 बोरी श्री कार्टुन 10 गल्ले के तीन हजार रुपये यब थे व महावीर स्टोर में कास्टमिटिक आईटम 70 कार्टुन साबुन 70 पेटी व सरफ 30 चाय के बैग 33 बैग लगभग व ले में रखे 15 हजार नगदी ले गये। पुलिस सीसीटीवी फुटैज के आधार पर चोरो का सुराग लगाने में जुटी है।
(फोटो 01 अज्ञात चोरों द्वारा पूगल रोड़ स्थित दुकान के अंदर चोरी।)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.