Logo

अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों में घोर भ्रष्टाचार रेलवे इंजिनियरों के साथ ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप

अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों में घोर भ्रष्टाचार
रेलवे इंजिनियरों के साथ ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप
आईरा समाचार बीकानेर। मंडल रेलवे बीकानेर के सूरतगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो में घटियापन और अनियिमतताओं को लेकर मंडल के रेलवे इंजिनियिर भी भ्रष्टाचार के घेरे में आ गये है। इस मामले को लेकर लोजपा (रामविलास ) के बीकानेर जिला अध्यक्ष कुलदीप तंवर रेलवे बोर्ड के चैयरमेन को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि करवाया गया कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की मंशा के अनुरूप सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारती स्टेशन योजना के तहत चल रहा काम गुणवत्तायुक्त नहीं किया जा रहा। स्थानीय इंजीनियर की मिलीभगत से ठेकेदार भ्रष्टाचार और अनियमितता पूर्ण का काम कर रहा है। घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं की गई तो लोग कार्य को बंद करवाने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। कुलदीप तंवर ने बताया कि मामले को एक ज्ञापन बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक डॉक्टर आशीष कुमार और सीनियर डीसीएम महेश चंद्र देवरिया को भी सौंपा था,लेकिन इन अधिकारियों ने निर्माण कार्यो के ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.