Logo

बीकानेर 40 वर्षों से कांग्रेस के साथ रहे राजेश भोजक ने अब भाजपा का दामन थामा

40 वर्षों से कांग्रेस के साथ रहे राजेश भोजक ने अब भाजपा का दामन थामा
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। कांग्रेस नेता रहे राजेश भोजक ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द के समर्थन में भाजपा का दामन थाम लिया है। 62 वर्षीय राजेश भोजक ने बताया कि करीब 40 वर्षों से कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन कार्यकर्ता को तवज्जो नहीं देना और हरबार अनदेखी करना यह कांग्रेस की फितरत को देखते हुए भाजपा को ज्वाइन किया है। गौरतलब है कि राजेश भोजक प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव, मनोनीत पार्षद रह चुके हैं तथा जिला यूथ कांग्रेस देहात व शहर दोनों में पदाधिकारी रहे। पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा एवं सीएम अशोक गहलोत के मार्गदर्शन में कांग्रेस में कार्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.