Bikaner घर से करें हनुमान चालीसा का पाठ, ग्रहण के चलते इस बार बजरंग धोरा धाम में नहीं होगा कार्यक्रम -आशीष दाधीच
घर से करें हनुमान चालीसा का पाठ, ग्रहण के चलते इस बार बजरंग धोरा धाम में नहीं होगा कार्यक्रम -आशीष दाधीच
आईरा समाचार बीकानेर।शरद पूर्णिमा पर ग्रहण होने के कारण श्री बजरंग धोरा धाम में उत्सव व जागरण का आयोजन नही इस नहीं होगा।मंदिर के आशीष दाधीच ने गुरुवार को विज्ञप्ति में बताया कि कल दिनांक 28.10.23 शनिवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण मन्दिर में हर साल आयोजित होने वाले जागरण व खीर वितरण का कार्यक्रम नही होगा।भक्तो के लिए दर्शन का समय सुबह 6.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक रहेगा। सूतक के कारण 4 बजे मंदिर के कपाट पूर्णतया बंद कर दिए जाएंगे। रविवार को सुबह 7 बजे शुद्धिकरण के बाद श्रद्धालुजन बाबा के दर्शन कर पाएंगे भक्तों से निवेदन है सूतक काल मे अपने घर से ही हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड करे।

