गौ सेवा का पुनीत कार्य एक अनूठी मिसाल बन रहा है। यहां रोज बड़ी संख्या में गौ सेवी लोग पहुंच रहे है
गो सेवा बनी अनूठी मिसाल, जुट रहे गो सेवी
बीकानेर। बीकानेर के गजनेर रोड स्थित गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में गौ सेवा का पुनीत कार्य एक अनूठी मिसाल बन रहा है। यहां रोज बड़ी संख्या में गौ सेवी लोग पहुंच रहे है व गौ माता का पूजन, गौ प्रसाद अर्पण, आरती, गौ परिक्रमा, पुष्पवर्षा कर भजन-कीर्तन कर रहे है। सेवाभावी लोग गो गोद का संकल्प भी ले रहे है। इस अवसर पर गुरुवार को भी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने गो सेवा कार्य में भागीदारी निभाई ।

