Logo

बीकानेर रविवार को चला भाजपा प्रत्याशी व्यास के बैठकों का दौर:विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहा समर्थन

रविवार को चला भाजपा प्रत्याशी व्यास के बैठकों का दौर : विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहा समर्थन
आईरा समाचार बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जेठानंद व्यास को विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हो रही अनेक बैठकों में अपार जनसमर्थन मिल रहा है । रविवार सुबह व्यास ने भाजपा पुराना मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अचिया महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यास ने रविवार को रघुनाथ सिंह शेखावत ट्रस्ट द्वारा कोठारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर ब्लड डोनर्स का उत्साह वर्द्धन किया। इसके पश्चात महानवमी पर्व पर भठडो के चौक स्थित माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर बीकानेर वासियों के अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख समृद्धि की कामना की। महानंद मंदिर परिसर में व्यास ने पुष्करणा समाज के गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार भेंट की। नत्थूसरगेट के बाहर स्थित श्रीराजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुंदरी मंदिर समिति ने कन्या पूजन के अवसर पर जेठानंद का स्वागत किया।
रविवार भाजपा कार्यालय मे जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हूई बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जेठानंद व्यास को भारी मतों से विजय दिलवाने का संकल्प लिया । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.