दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने भाजपा में अपनी वापसी को लेकर अब नया शगूफा छेड़ दिया है। बुधवार को तीसरे सियासी मोर्चे की संभावना
आईरा समाचार जोधपुर/बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने भाजपा में अपनी वापसी को लेकर अब नया शगूफा छेड़ दिया है। बुधवार को तीसरे सियासी मोर्चे की संभावना तलाशने के लिये जोधपुर पहुंचे देवीसिंह भाटी ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जब तक वसुंधरा राजे को राजस्थान भाजपा की लीडरशिप नहीं दी जाती,तब तक वे भाजपा में शामिल नहीं होगें। एक सवाल के जवाब में उन्हाने कहा कि प्रदेश भाजपा में अभी वाले नेतृत्व से उनकी पटरी नहीं बैठती। उन्होंने कहा मेरे कार्यकर्ता मेरे लिए शिलाजीत की है, वे उम्र को मुझ पर हावी नही होने देते। राजस्थान में तीसरे मोर्चे को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में भाटी ने कहा कि फिलहाल वे अलग अलग समाज के लोगों के अलावा अलग-अलग पार्टी के लोगों से कर रहे संपर्क हैं। तीसरे मोर्चे को लेकर फिलहाल सब कुछ है भविष्य के गर्भ में है। लेकिन मारवाड़, मेवाड़ और हाड़ौती में लगातार चल तलाश चल रही है। साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं के मौका देंगे। जिस पर दाग है, उसके लिए,कोई जगह नहीं।

