नापासर में हॉर्डिंग लगाते समय स्कूल छत से युवक का पैर फिसला, नीचे गिरकर हुई मौत
नापासर में हॉर्डिंग लगाते समय स्कूल छत से युवक का पैर फिसला, नीचे गिरकर हुई मौत
आईरा समाचार बीकानेर। जिले के नापासर थाना इलाके में विधालय की छत के ऊपर में हॉर्डिंग लगाते समय निचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर का रहना वाला अशोक पुत्र वीर सिंह एक निजी एंड एंजेसी में काम करता था। बुधवार को बीकानेर जिले के नापासर इलाके में बन रही स्कूल की ऊपरी मंजिल पर हॉर्डिंग लगा रहा था अचानक उसके शरीर का संतुलन बिगड़ने से स्कूल की छत से निचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि उंचाई से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। फिलहाल मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा।

