Logo

जिला अस्पताल नर्सेज ने की गेट मीटिंग ,23 को सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे जयपुर कूच नर्सेज का धरना सोहलवे दिन जारी, श्रीडूंगरगढ ब्लॉक नर्सेज ने संभाली कमान

जिला अस्पताल नर्सेज ने की गेट मीटिंग ,23 को सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे जयपुर कूच

नर्सेज का धरना सोहलवे दिन जारी, श्रीडूंगरगढ ब्लॉक नर्सेज ने संभाली कमान ,कल से ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों में गेट मीटिंग शुरु

आईरा समाचार बीकानेर, बीकानेर 2.8.23 राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 2 अगस्त को सोहलवे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा।
संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर आज नर्सेज नेता अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में राजकीय जिला अस्पताल के मुख्यद्वार पर गेट मिटिंग करते हुए नर्सेज लामबंदी अभियान को तेज किया । आज की गेट मीटिंग को संघर्ष समिति से जुड़े नर्सेज लीडर अमित वशिष्ठ, रामनिवास गोदारा, महावीर स्वामी, इंद्रपाल बेनीवाल, सुरभि सक्सेना ने संबोधित किया और एकजुटता से संघर्ष के आगामी चरणों को पूर्ण करने की अपील करते हुए 23 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर जयपुर कूच करने का ऐलान किया ।

आज का धरना संघर्ष समिति के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ ब्लॉक के वरिष्ठ नर्सेज नेता बजरंग लाल मारोठिया की अगवाई में लगाया गया जिसमें नवीन महला, रमाकांत शर्मा, बजरंग, भरत सिंह और मांगीलाल सहित बीकानेर जिले के नर्सेज ने भाग लिया ।संघर्ष सयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल हैं।संघर्ष ज्योति पुनिया ने बताया कि कल दिनांक 3.8.23 को सुपर स्पेशलिटी विभाग के नर्सेज की अगवाई में धरना लगाया जाएगा एवम नोखा ब्लॉक के चिकित्सा संस्थानों में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.