Logo

बीकानेर,नर्सेज का धरना दसवें दिन जारी, आंदोलन का तेज करने का हुआ निर्णय

नर्सेज का धरना दसवें दिन जारी, आंदोलन का तेज करने का हुआ निर्णय प्रांतीय संघर्ष सयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत ,नर्सेज नेता के के यादव ,महिपाल समोता ने किया नर्सेज को संबोधित
1 अगस्त राज्यभर के समस्त चिकित्सालयों में होंगी गेट मीटिंग, जयपुर कूच के लिए नर्सेज होंगे लामबद्ध

आईरा समाचार बीकानेर,बीकानेर 27.7.23 राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज राज्यव्यापी आह्वान पर 27जुलाई को नवें दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा ।संघर्ष समिति के प्रांतीय संघर्ष सयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, नर्सेज लीडर के के यादव, और महिपाल समोता बीकानेर धरने पर पहुंचें और नर्सेज को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य भर में नर्सेज 18 जुलाई से सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे है परंतु सरकार के आला अधिकारियों द्वारा सहमति सिद्ध मांगो पर अभी तक कोई विभागीय आदेश जारी नही किए हैं जो नर्सेज संवर्ग की घोर अनदेखी है जिसे हम बर्दाश्त नही करेंगे और इस बार आर पार का आंदोलन होगा ।उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों की हठधर्मिता और संवादहीनता के चलते राज्यभर के नर्सेज आक्रोशित हो एक अगस्त से प्रत्येक जिला मुख्यालय के समस्त चिकित्सालयों पर 2 घंटे की गेट मीटिंग करके नर्सेज से संवाद किया जाएगा और आगामी दिनों में जयपुर कूच के लिए शपथ ली जायेगा ।आज का धरना संघर्ष समिति के आह्वान पर PBM अस्पताल के शिशु रोगविभाग और संघर्ष समिति के सयोजक मंडल की अगवाई में लगाया जिसमे संघर्ष सयोजक श्रवण कुमार वर्मा, छोटूराम चौधरी, अब्दुल वाहिद, श्रवण विश्नोई, सुशील यादव, रामनिवास गोदारा,ज्योति पुनिया, रविंद गोदारा,कपिल कटारिया,नर्सेज नेता आदराम चौधरी, राजेंद्र बिजारनिया, मुखराम बाना,महावीर गोदारा , धनाराम नैन,राकेश विश्नोई,अमित वशिष्ठ , राजश्री, पूनम, दीपशिखा सहित बीकानेर जिले के नर्सेज कर्मियों ने भाग लिया ।संघर्ष सयोजक छोटू राम चौधरी ने बताया कि नर्सेज 11 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है जैसे वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं।संघर्ष सयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 28.7.23 को नेत्र एवम इनटी अस्पताल के नर्सेज कर्मियों द्वारा धरना लगाया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.