Logo

हज़रत इमाम हुसैन की याद में जिक्रे शहीदे कर्बला मजलिसे कार्यक्रम का आयोजन हुआ

हज़रत इमाम हुसैन की याद में जिक्रे शहीदे कर्बला मजलिसे कार्यक्रम का आयोजन हुआ

बीकानेर । बीकानेर शहर के अंदर मोहल्ला दमामियाँन ताजियों की चौकी के पास मोहर्रम महीने की 1 तारीख से 10 तक ज़िक्रे शहीदे कर्बला मजलिसे इमाम हुसैन आयोजित की जा रही है , पिछली बुधवार की रात्रि को 7 मोहर्रम मुताबिक 26 जुलाई 2023 को विशेष आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता हज़रत हाफिज़ो कारी मोलाना शाहिद अहमद रज़वी थे ,उन्होंने ने हज़रत इमाम हुसैन की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने कर्बला का वाकया क्यों हुवा इमाम हुसैन को कैसे शहीद किया गया इस पर उन्होंने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हज़रत मौलाना नोशाद अहमद कादरी ने हज़रत मोला अली की जीवनी पर प्रकाश
डाला और उनके बताए हुवे पैग़ामो पर अमल करने को कहा।
कार्यक्रम की शुरआत में हम्द ऐ बारी ताला से हुवी जिसमे
जामी मिलाद पार्टी के अलीमुद्दीन जामी, कलीमुद्दीन ज़ामी,
मोइनुद्दीन जामी, कादरी वसिमुद्दीन जामी, मसीहुद्दीन जामी,
मोहम्मद अंखालक चांदवानी, निसार राणा ने इन्होंने पार्टी मे
कलाम पेश किए
कार्यक्रम में हाफ़िज़ नईमुद्दीन जामी ने
इमाम हुसैन के सलाम पढ़े ,
अनोखा ढंग है मोला की बागबानी का
लिया है खून से कतरों से का पानी का
कलाम पेश किया ,और कार्यकम में मोहम्मद जहीरुद्दीन ने
सिंगर शहजाद अली मुम्बई, अहमद अली कोलकत्ता ,
मकसूद अहमद रिज़वानी, मास्टर लतीफ अहमद आदि गणमान्य
लोग उपस्तिथ थे और कार्यक्रम की व्यवस्था फ़ज़ल
हुसैन, आमिर खान, बबलू राजू भाई लक्खानी, राज वसीम,
जुनेद फ़ज़ल आदि लोगों ने व्यवस्था संभाली।

(फोटो 02 हज़रत इमाम हुसैन की याद में मौहल्ला दमामियांन में मजलिसे कार्यक्रम में मौलानाओं द्वारा तकरीर।)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.