Logo

वैश्य समाज सेवा का पर्याय राठी,कृष्ण माहेश्वरी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आयकर विभाग में नव पदस्थापित संयुक्त आयुक्त श्याम सुंदर राठी से मुलाक़ात की

आईरा समाचार बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर एवं श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आयकर विभाग में नव पदस्थापित संयुक्त आयुक्त  श्याम सुंदर राठी से मुलाक़ात की और बीकानेर शहर में समाज की तरफ़ से अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की । इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष जुगल राठी ने वैश्य समाज द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों का ज़िक्र किया।


इस प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन  के अध्यक्ष जुगल राठी, महामंत्री विजय बाफना , प्रवक्ता किशन लोहिया , कृष्ण माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी,नारायण डागा,घनश्याम कल्याणी,अनिल चांडक सहित सदस्य शामिल थे ।
राठी ने सामाजिक चर्चा करते हुए बीकानेर के बारे में काफ़ी जिज्ञासा प्रकट की और यहाँ के भामाशाहों की तारीफ करते हुए अपनी तरफ़ से सेवनिवृति पश्चात समाज के साथ जागरुक रूप से जुड़ने की मंशा भी प्रकट की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.