Bikaner,अस्सी लाख की रंगदारी वसूली के खेल का पर्दाफाश,गैंगस्टर रोहित गोदार का गुर्गे समेत तीन गिरफ्तार
आईरा समाचार बीकानेर, बीकानेर । अस्सी लाख रूपये की रंगदारी वसूली के लिये जय नारायण व्यास कॉलोनी के एक मकान में किराये पर रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मकान में घुस कर उसकी बीवी को धमकाने वाली संगीन वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो गुर्गो समेत पीडि़त परिवार के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम बताया कि गैंगस्टर रोहित गौदारा ने व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सारस्वत से रंगदारी वसूली का जिम्मा पलाना निवासी रतन सिंह को जिम्मा सौंपा था,जबकि व्यवसायी लक्ष्मीनारायण का चाचा मनोज सारस्वत अपराधियों से मिला हुआ था जिसने रैकी की थी। वारदात की रात घर में घुसकर व्यवसायी की बीवी श्रीमति झमकू देवी धमकाने वालों में ईनामी अपराधी रायसर निवासी जेठसिंह था,जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फरारी के दौरान जेठू सिंह को पनाह देने वाले आबू रोड़ जिला सिरोही निवासी किशोर सिंह पुत्र लाल सिंह को गिरफ्त में ले लिया। जबकि वारदात में लिप्त रहे बाकी अपराधियों के बारे में पुख्ता तौर पर सुराग जुटा उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
-नोखा से आबू रोड़ तक जा पहुंची पुलिस टीम
मामला दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने गंभीरता से घटना के तथ्यों की पड़ताल की सीसीटीवी में आये फुटेज के आधार पर मुल्जिमों का रूट चार्ट तैयार किया गया व फुटेज के आधार पर पुलिस ने डाटा बेस तैयार किया। रंगदारी से जुड़े चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे पुख्ता तौर पर सुराग जुटाने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई । इनमें जेठूसिंह ने मोबाइल के जरिये श्रीमति झमकू को रोहित गोदारा से बात करवाई थी। वारदात के बाद फरार हुए तीनों अपराधियों को खारड़ा निवासी सुशील सारस्वत,सांईसर निवासी ईश्वर सिंह और जिला जोधपुर बांगुड़ी निवासी अशोक कुमार ने शरण दी थी।
–इनकी हुई है गिरफ्तारी
इस वारदात में पुलिस ने अभी तक रायसर निवासी जेठूसिंह पुत्र भोजू सिंह राजपूत,आबूरोड़ सिरोही निवासी किशोर सिंह पुत्र लाल सिंह और खारड़ा निवासी मनोज सारस्वत पुत्र भूराराम सारस्वत को गिरफ्त में लिया है,जबकि पलाना निवासी रतन सिंह,पकंज,अशोक,सुशील सारस्वत,मंजूर उर्फ किशन और ईश्वर सिंह अभी फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
–गैंगस्टर ने दिया बड़ी रकम का लालच
बताया जाता है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने खास गुर्गे रतन सिंह इस वारदात को अंजाम देने के लिये बड़ी रकम का लालच दिया था,इसके लिये रतन सिंह ने मनोज सारस्वत को रैकी करने तथा जेठूसिंह,पंकज तथा मंजूर उर्फ किशन को वारदात को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा था। बताया जाता है कि श्रीमति झमकू देवी को धमकी देने के बावजूद अस्सी लाख की रंगदारी वसूली नहीं होने पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर चारों अपराधी दुबारा वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे,लेकिन इस दौरान पुलिस ने इनके सारे खेल का पर्दाफाश कर कर पच्चीस हजार के ईनामी अपराधी जेठसिंह समेत तीन जनों को धर दबोचा।
यह है मामला,,,,
जानकारी में रहे कि गत 17 जुलाई को व्यास कॉलोनी थाने पहुंची 29 वर्षीय श्रीमति झमकू देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण सारस्वत निवासी खारडा हाल किरायेदार 5-सी-139 जेएनवीसी ने रिपोर्ट दी की सायं करीब 6.00 बजे ती लोग जबरदस्ती मेरे घर में घुस गये व मुझे डरा धमका कर बदमाश रोहित गोदारा से मोबाइल पर बात करवाई और 80 लाख रूपये की फिरोती की मांग की और कहा कि दो दिन में 80 लाख रूपये की व्यवस्था कर लेना नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगें । इस घटना के दौरान पीडि़ता का पति लक्ष्मीनारायण सारस्वत कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था । अचानक घर में घसे तीन बदमाशों के कारण श्रीमति झमकू देवी बुरी तरह घबरा गई थी,जिसे आस पड़ोस के लोगों ने संभाला । थोड़ी देर बाद उसके परिजन भी आ गये। बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

