अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती जनसम्पर्क अभियान जारी।आईरा समाचार बीकानेर।
आईरा वार्ता समाचार,बीकानेर। बस्ती जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत 17नवम्बर गुरुवार को बीकानेर शहर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बीकानेर द्वारा सोमनाथ महाराज के आतिथ्य में बस्ती संपर्क अभियान शुरू कर आमजन को मोदी सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई एवं मोदी सरकार की योजनाओं के प्रपत्र बांटे गए। जिसमें मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, जिला उपाध्यक्ष दीपाराम नायक, राजू राम नायक, पप्पू भाई एवं भूरानायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

