Logo

गंगाशहर भीनासर में गहराया पानी का संकट,गुस्साएं लोगों ने जलदाय अभियंता का किया घेराव

आईरा वार्ता,समाचार, बीकानेर । गंगाशहर व भीनासर समेत आस पास के इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित क्षेत्र के लोगो को गर्मी में पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि इलाके में पानी की असमय आपूर्ति होने से ज्यादात्तर लोग बिना पानी ही रह जाते है। वहीं कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई हो रही है इससे लोग बीमार हो रहे है। पानी समस्या को लेकर बुधवार को वार्ड नंबर चालीस के लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा व पार्षद मांगीलाल के  अगुवाइ में रानी बाजार जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता विजय वर्मा को समस्या से अवगत करवाया । उन्होने बताया कि वार्ड 40,19 और 20 नंबर में पिछले लंबे समय से लोगों के घरों में गंदे पानी आ रहा है जिससे बच्चे,महिलाएं व बुजुर्ग लोग बीमार पड़ रहे है । साथ ही नई पाईप लाइन डालने के लिए पार्षद मांगीलाल ने विभाग को तीन माह पूर्व बताया व लिखकर दिया था ,परंतु विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की । यहां वर्षों पुरानी पाईप लाइन है जो कुछ स्थानों फूट चुकी है तो कुछ स्थानों पर जमीन के अंदर गहराई में चली गई । जिसके कारण कई घरों में प्राप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा है , जिन घरों में आ रहा है वह गंदा पानी आ रहा है । इस अव्यवस्था को लेकर वार्ड के वाशिंदों में रोष व्याप्त है। वहीं नहरबंदी के दौरान विभाग ने पार्षद को यह बोलकर पानी के टैंकर लोगों के घरों में पहुंचाए थे कि जलदाय विभाग इसका भुगतान कर देगा , लेकिन विभाग ने अभी तक भुगतान नहीं किया। भुगतान के अभाव में ठेकेदार परेशान हो रहे हैं। तीनों मांगों को लेकर जलदाय अभियंता विजय वर्मा ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर – अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.