Logo

सात दिन में सड़क कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की चेतावनी

सात दिन में सड़क कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की चेतावनी

आईरा बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान
बीकानेर – महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि ज्ञापन काम शुरू करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस शहर जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अकबर अली खादी के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। अकबर खादी के अनुसार अनेक पत्र एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा, जो कि सही नहीं है।

प्रदेश महासचिव ज़िया उर रहमान आरिफ ने कहा कि बीकानेर शहर में कहीं भी कार्य नहीं हो रहा है, यहां तक कि कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य भी बंद करवा दिए गए हैं, जो कि अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पडिहार ने कहा कि वार्डों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और शहर का कोई धनी-धोरी नहीं है।महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और उनमें गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्य शुरू नहीं किया गया और समस्या जस की तस बनी हुई है।कादरी ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आमजन की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। साथ ही राजनीतिक दबाव के चलते शहर के कई क्षेत्रों में सड़क कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और यदि सात दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।उन्होंने मांग की कि शहर की मुख्य सड़कों का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख सड़कों के निर्माण/मरम्मत की मांग की गई

  1. वार्ड 55 सर्वोदय बस्ती बाल बीकाणा स्कूल मुख्य सड़क, जो स्वीकृत है, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा, उसे पाबंद किया जाए।
  2. गोगागेट सर्किल से गोगागेट तक एवं गोगागेट से जेल रोड, कोटगेट तक।
  3. गोगागेट से लाल गुफा रोड, हमालों की बारी, गोपेश्वर बस्ती तक।
  4. गोपेश्वर बस्ती शिव पार्वती मंदिर चौराहे से पेट्रोल पंप होते हुए रामरतन कोचर सर्किल तक।
  5. रामरतन कोचर सर्किल पेट्रोल पंप से गोगागेट सर्किल तक।
  6. आचार्य बगेची जी मोहतासराय मुख्य नाले से मोहता सराय मुख्य रोड होते हुए शीतला गेट तक।
  7. शीतला गेट के अंदर पिंजरा पिरोल से हमालों की बारी तक।
  8. छबीली घाटी नीम गेट से हमालों की बारी तक।
  9. वेटरनरी अस्पताल चौराहे से बांद्रा बास गुर्जर समाज कब्रिस्तान तक।
  10. बड़ा बाजार भुजिया मार्केट से रंगड़ी चौक से सिटी कोतवाली तक।
  11. गोगागेट सर्किल से रेलवे स्टेशन तक।

ज्ञापन देने वालों में अकबर अली खादी, प्रदेश महासचिव ज़िया उर रहमान आरिफ, नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पडिहार, एन डी कादरी, राहुल जादुसंगत, ऐजाज़ पठान, शाहबुद्दीन भुट्टा, अकरम अली सुलेमानी, नजरूल इस्लाम, अकीनू द्दीन डग्गा, अलीरज्जा, अली गुज़र, शाहबुद्दीन छींपा, आबिद अली, नसीर मोहम्मद, रफीक छींपा, रफीक खटीक, कालू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.