Logo

भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जस्सूसर मंडल ने जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।

भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जस्सूसर मंडल ने जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
आईरा वार्ता समाचार अख्तर भाई,आज दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि भाजपा जस्सूसर द्वारा भारतीय जनसंघ के 71 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनसंघ के नेताओं का अभिनंदन का स्वागत किया गया ।सर्वप्रथम भारत माता , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं दाऊलाल गहलोत और हनुमान चांडक का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जनसंघ नेता दाऊ लाल गहलोत ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई जिसके संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रथम महामंत्री पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय रहे। आजाद भारत कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रवाद और राष्ट्र सेवा को समर्पित एकात्म मानववाद विचारधारा की पार्टी भारतीय जनसंघ थी जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बनी।वरिष्ठ नेता श्री हनुमान चांडक ने कहा कि भारतीय जनसंघ की विचारधारा राष्ट्र सेवा और अंतिम छोर के व्यक्ति की सहायता करना रही।पूजनीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री से त्यागपत्र देकर कहा कि एक देश में दो निशान ,दो विधान ,दो संविधान ,नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे। और 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। और कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ आंदोलन करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हो गए।प्रथम महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय और जिसके संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेई सुंदर सिंह जी भंडारी रहे।आगे चलकर जून सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी और आज भारतीय जनसंघ के चुनाव चिन्ह दीपक से लेकर कमल तक का सफर हमने देखा है, जो कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ राष्ट्र सेवा करने वाली पार्टी भारतीय जनसंघ और आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बनी।इस मौके पर जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि भाजपा जस्सूसर मंडल टीम द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस आशीष 21 अक्टूबर 2022 को वरिष्ठ जन संघ के नेताओं का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसंख्या नेता दाऊ लाल गहलोत, श्री हनुमान चांडक जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, जुगल आचार्य भवानी प्रजापत,राजकुमार प्रजापत, बूथ अध्यक्ष रामसा गहलोत, सहित अनेकों जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा
शहर जिला बीकानेर
9413883064
9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.