सरकार में जनता के तो काम हो रहे हैं, किंतु हम आपस में ही उलझ गए खाचरियावास
हमारी सरकार में जनता के तो काम हो रहे हैं, किंतु हम आपस में ही उलझ गए: खाचरियावास।
आईरा वार्ता अख्तर भाई, बीकानेर दौरे पर आए प्रदेश सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज दोपहर को बीकानेर सर्किट हाउस हॉल मे प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ना जाने किस मुर्हूत में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शपथ ली थी कि हम खुद आपस में उलझते ही जा रहे हैं, लेकिन जनता के सब अच्छे काम हो रहे हैं।यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में,खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वसुंधरा राजे की यात्राओं का दौर कांग्रेस के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के नेताओं को ठिकाने लगाने के लिए है। कांग्रेस में अंदरुनी खींचतान से जुड़ एक सवाल पर खाचरियावास बोले कि जब सरकार ने शपथ ली तो दो दिन बाद एक ज्योतिषी ने बोला था कि सरकार तो पांच साल चलेगी लेकिन आपस में उलझते रहेंगे। यही हो भी रहा है। ना जाने उस वक्त कौनसा मुहूर्त था कि सरकार तो चल रही है, जनता के काम भी हो रहे हैं लेकिन हम लगातार आपस में उलझते ही जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री आशा स्वामी ओर नित्यानंद पारीक ने खाचरियावास का स्वागत ओर सम्मान किया।

