Logo

बीकानेर सेवण घास लगाने का कार्य हुआ शुरू,गौ माता के लिए गो प्रेमियों की शानदार पहल

आईरा वार्ता  बीकानेर सरेह नथानिया गौचर भूमि में सोहमवार की सुबह शानदार सौगात लेकर आई जब पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के सानिध्य में और सूरत सेवा समिति के रामेश्वर जी तापड़िया राम जी चांडक राम रतन जी भूतड़ा बालकिशन जी राठी आदि द्वारा सेवण घास लगाने का यह पावन कार्य शुरू हुआ धर्म की विजय की अवधारणा के साथ प्राणियों में सद्भावना हो और गौ माता भूखी और प्यासी न रहे इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरेह नथानिया में सेवन घास लगाने का यह पुनीत कार्य शुरू हो गया है जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में सेवण घास का माहौल हो जाएगा जिससे गायों के लिए चारा पानी की व्यवस्था सुलभ हो जाएगी व्यवस्था से जुड़े *देवकिशन चांडक देव श्री* ने बताया कि इस कार्य के शुरू होने से पूरे क्षेत्र का जहां कायाकल्प होगा वही गोचर भूमि सुरक्षित होगी साथ ही सेवन के होने से चारे की कमी भी नहीं होगी सभी के प्रयास और सूरत सेवा समिति के सहयोग से शुरू हुआ यह पावन और पुनीत मिशन बहुत ही सुखद परिणाम लेकर आएगा सुबह से ही वह प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कार्य की विधिवत शुरुआत हुई जिसके परिणाम सामने आने वाले हैं सभी का सहयोग इसमें मिला है और आगे भी मिलता रहेगा तो गोचर और गाय दोनों सुरक्षित रहेगी। इस परिसर में सेवण घास लगने का सपना बिरजू महाराज किराडू मनु सेवग,सूर्य प्रकाश राव और उनके साथियों ने वर्षों पहले देखा था और उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास भी किए थे आज उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है जब सेवन घास लगाने का कार्य शुरू हो चुका है उनकी सोच और मेहनत को आज मूर्त रूप मिलने की शुभ शुरुआत हो चुकी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.