Logo

भादरा,साहवा निवासी गौरक्षक मरहूम यासीन खां के परिजनों को मुस्लिम महासभा ने सौंपा एक लाख एक हजार रुपए का चैक

आईरा वार्ता, भादरा साहवा नहर में डूब रही गाय को बचाने में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले मरहूम यासीन खान की मदद के लिए मुस्लिम महासभा आगे आई। गौरतलब है कि कुछ महिनें पूर्व साहवा के यासीन खां ने नहर में डूब रही गाय की जान बचाने के लिए नहर में कूद गए। उन्होंने गाय को तो बचा लिया लेकिन खुद अपनी जान गंवा बैठे।इसकी सूचना जब मुस्लिम महासभा नोहर टीम को मीली तो उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान खान को पुरे मामले से अवगत करवाया।इस पर मुस्लिम महासभा द्वारा करीब 1 लाख 12 हजार रुपए की मदद की गई।एक लाख एक हजार रूपए का चैक राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुश शैख और राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान खान द्वारा कल सौंपा गया।11हजार रूपए की मदद नोहर टीम द्वारा पूर्व में की गई। मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान खान ने कहा कि यासीन खान की शहादत हिंदू मुस्लिम भाईचारे के लिए प्रेरणा स्रोत है।लोग गौरक्षा की बात तो करते हैं लेकिन उसको चरितार्थ मरहूम यासीन खान ने किया है।महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शरीफ मोहम्मद खिलजी ने कहा कि मरहूम यासीन खान की शहादत एक सच्चे गौरक्षक का बलिदान है।।इस मौके पर महासभा के प्रदेश सचिव मेहमूद खान कानोड़ ने कहा कि यासीन खां के परिवार को जब भी हमारी जरूरत होगी हमारी टीम हर कदम पर उनके साथ है।महासभा प्रदेश सचिव शरीफ मोहम्मद नोहर ने कहा कि यासीन खान के परिवार को जब भी हमारी जरूरत महसूस होगी मुस्लिम महासभा उनके साथ खड़ी मिलेगी। मुस्लिम महासभा नोहर के पदाधिकारी पार्षद इरफान रावण ने महासभा पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुश शैख ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।इस मौके पर मुस्लिम महासभा नोहर एवं साहवा , नोहर टीम तहसील अध्यक्ष सलीम चोहान,हुसैन भाटी, महबुब गाजी, महबुब रावण, मुबारक,फरमान, अख्तर रावण, हारुन, महबुब मिस्त्री, इलियास, समाजसेवी अकबर खांन, फिरोज़ खांन, जाकीर मोदी, लियाकत अली, शोनु खां, हाजी गफुरदीन, शोकीन खांन , रोहिताश सैनी, अनवर हमीद कुरेशी, शंकरलाल जी,पुर्व सरपंच गफुर खां, कांमरेड मकबुल चावली साहवा,रोताष वाल्मीकि गांव के काफी ग्रामिणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.