Logo

स्कॉर्पियों में सवार तस्करों से डोडा पोस्त के साथ हथियार बरामद छत्तरगढ़ में ऑपरेश फ्लेश आउट के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आईरा वार्ता,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के आव्हान पर मादक पदार्थ और हथियार तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के चलाये गये ऑपरेशन फ्लेश के तहत शुक्रवार की रात छत्तरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियों गाड़ी को घेराबंदी में लेकर उसमें सवार चार तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से तस्करी का डोडा पोस्त और पिस्तोल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। पकड़े गये आरोपियों में जोधपुर की जांभा ढाणी निवासी बिशनाराम उर्फ विष्णु पुत्र परताराम विश्रोई,संजय नगर फलौदी निवासी शिवप्रताप पुत्र बीरबल राम विश्रोई,लोहावट जिला जोधपुर निवासी पीसी विश्रेाइ और भोजासर जिला जोधुपर निवासी राहुफ खान पुत्र रमजान खान शामिल है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के गुर्गे है। छत्तरगढ़ के कार्यवाहक एसएचओं हरपाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियों में सवार डोडा पोस्त के तस्कर छत्तरगढ़ की तरफ आ रहे है। सूचना मिलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस टीम ने इंदिरा गांधी नहर के पास आबादी एक केएम में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान सामने की तरफ से आई संदिग्ध नंबरों की स्कॉर्पियों गाड़ी को घेराबंदी में लेकर उसमें सवार चार जनों को निगरानी में लेकर तलाशी ली तो उनके पास 160 किलो डोडा पोस्त,बत्तीस बोर की एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हो गये। पुलिस ने चारों आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.