Logo

महबूब चैरिटेबल एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावी छात्रा आफरीन कादरी का किया सम्मान

महबूब चैरिटेबल एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावी छात्रा आफरीन कादरी का किया सम्मान

बीकानेर। महबूब चैरिटेबल एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, मोहल्ला चुनगरान, बीकानेर की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे विद्यार्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से बीकानेर का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता एनडी कादरी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं महापौर अनिल कल्ला ने सर्वोदय बस्ती निवासी अबुल हसन कादरी की पुत्री एवं डीपीएस की मेधावी छात्रा आफरीन कादरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर अनिल कल्ला एवं बीडी कल्ला ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत को सम्मान और प्रतिभा को प्रोत्साहन देना ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।

 एनडी कादरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.