Logo

मेयर शपथ ग्रहण समारोह में गरजे पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बोले पार्टी को कलंकित करने वालों को एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी

मेयर शपथ ग्रहण समारोह में गरजे पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, बोले पार्टी को कलंकित करने वालों को एक्सपोज करना संगठन की ड्यूटी

आईरा समाचार बीकानेर। नगर निगम उपमहापौर चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो को 42 में से 38 वोट मिलने का मामला अब कांग्रेस के भीतर तूल पकड़ता जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की प्रत्याशी को पार्टी के अपने पार्षदों के बीच अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को महापौर शपथ ग्रहण समारोह में भी इस मामले की गूंज सुनाई दी। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने अपने संबोधन में उपमहापौर चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर हुई कथित भीतरघात पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को एक्सपोज किया जाना चाहिए और यह संगठन की ड्यूटी है।मेघवाल ने कहा कि उपमहापौर चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग की बहन को 42 में से 38 वोट मिलना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वे कौन लोग हैं, जिन्होंने बनी-बनाई खीर में मिट्टी डालने का काम किया।उन्होंने कहा कि दलित, किसान और अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत समर्थक रहे हैं, लेकिन बीकानेर उपमहापौर चुनाव के परिणाम के बाद पार्टी पर सवाल खड़े हुए हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया और उसे हराने की कोशिश की गई।पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी को कलंकित करने वाले लोगों की पहचान करना और उन्हें एक्सपोज करना संगठन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक गलती करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी।मेघवाल ने संगठन से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने और उच्च स्तर पर बातचीत कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बावजूद भविष्य में किसी चुनाव में कांग्रेस को दोबारा हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए संगठन को अभी से गंभीरता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम, दलित और किसान वर्ग कांग्रेस की रीढ़ हैं और इन वर्गों के अपमान को कभी सहन नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.