Logo

कमलेश पुरोहित के तबादले पर प्रशासन ने दी सहमति, फिलहाल टला पटवार संघ का आंदोलन

कमलेश पुरोहित के तबादले पर बनी सहमति, पटवार संघ ने सोमवार तक स्थगित किया हड़ताल का फैसला

बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान जिला पटवार संघ एवं भू-अभिलेख कानूनगो संघ बीकानेर की जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलन फिलहाल टल गया है। संघ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रशासन ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है। वार्ता में मुख्य रूप से स्थानांतरण संबंधी मांगों और जिला स्थापना शाखा में पदस्थापित कर्मचारी कमलेश पुरोहित के स्थानांतरण को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि कमलेश पुरोहित का स्थानांतरण आगामी शुक्रवार तक कर दिया जाएगा। संघ ने बताया कि वार्ता के बाद सकारात्मक सहमति को देखते हुए वर्तमान हड़ताल और कार्य बहिष्कार को सोमवार तक स्थगित किया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक कमलेश पुरोहित का स्थानांतरण नहीं किया गया तो सोमवार से पुनः पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस वार्ता में जिला पटवार संघ एवं भू-अभिलेख कानूनगो (गिरदावर) संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.