Logo

एससी,एसटी और अल्पसंख्यक समाज को अधिक टिकट देने की मांग,कांग्रेस नेताओं को भेजा ज्ञापन

इकबाल खान,बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव करणी सिंह राजपुरोहित ने आगामी स्थानीय निकाय एवं विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए अपना ज्ञापन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को ई-मेल के माध्यम से भेजा है। राजपुरोहित ने बताया कि यह ज्ञापन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक टीकाराम जूली सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजा गया है।ज्ञापन में उन्होंने बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समाज को अधिक टिकट देने का सुझाव दिया है। साथ ही बीकानेर जिले की सात विधानसभा सीटों में से एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समाज को दो दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परंपरागत समर्थक वर्गों को संगठन और चुनाव में उचित भागीदारी मिलने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय की भावना को भी बल मिलेगा। ज्ञापन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.