Logo

अधिवक्ता पीर जफर शाह बने कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

अधिवक्ता पीर जफर शाह बने कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

आईरा समाचार बीकानेर, जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के बीच एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अधिवक्ता पीर मोहम्मद जफर शाह को अभाव अभियोग प्रकोष्ठ (देहात) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अधिवक्ता पीर मोहम्मद जफर शाह ने पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती योगिता शर्मा, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

इस नियुक्ति से पूर्व में 2010 से 15 तक बीकानेर पंचायत समिति सदस्य एवं 2016 से 18 तक जिला देहात कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर रहें, बीकानेर संभाग के सबसे बड़े ट्रस्ट हसनैन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.