बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद घर पर हमला, होटल संचालक पर जानलेवा वार
बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद घर पर हमला, होटल संचालक पर जानलेवा वार
आईरा समाचार बीकानेर। जिले में रविवार को मारपीट और तोड़फोड़ की दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। पहली घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां 8 से 10 युवकों ने एक घर पर हमला कर कार बाइक में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरी घटना नाल थाना क्षेत्र की है, जहां होटल श्री करणी के संचालक लालसिंह राजपूत पर कथित तौर पर 10-12 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके भाई गजेंद्र सिंह और मुनिराम भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर होटल के गल्ले से 4,500 रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

