Logo

चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए डिविजनल कमिश्नर ने बैनर का किया विमोचन

चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए डिविजनल कमिश्नर ने बैनर का किया विमोचन

बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान
बीकानेर में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए पोस्टर-बैनर जारी किए गए हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगाया जा रहा है।

मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत संभागीय आयुक्त कार्यालय में डिविजनल कमिश्नर विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया।

इस अवसर पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, सदस्य प्रकाश सामसुखा जैन, मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मांझा मानव एवं पक्षियों दोनों के लिए बेहद खतरनाक है, इसलिए इसके उपयोग पर पूर्ण रोक आवश्यक है। उन्होंने आमजन और मीडिया के माध्यम से इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की और बीकानेर स्थापना दिवस तथा को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाने का संदेश दिया।

वहीं कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर ने कहा कि प्रशासन इस बार चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है, फिर भी समाज के स्तर पर जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने भी कहा कि प्रशासन की सख्ती से इस बार प्रतिबंध का प्रभावी पालन होगा और लोग अखातीज का पर्व सुख-शांति से मना सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.