Logo

बीकानेर: राजस्थान शिक्षक संघ का वार्षिक महासमिति अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

बीकानेर: राजस्थान शिक्षक संघ का वार्षिक महासमिति अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

आईरा समाचार बीकानेर, 14 अप्रैल 2026। उपशाखा बीकानेर (नगर) का वार्षिक महासमिति अधिवेशन आज राजकीय शादूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।कार्यक्रम की शुरुआत के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।अधिवेशन के प्रथम सत्र में चुनाव अधिकारी रेवत राम गोदारा, पर्यवेक्षक संजय पुरोहित एवं खुमाणा राम सारण ने संगठन की रीति-नीति एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभाध्यक्ष कमल भोजक एवं नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़ ने गत वर्ष की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।द्वितीय सत्र में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से कमल भोजक को सभाध्यक्ष, मनीष ठाकुर को नगर उपशाखा अध्यक्ष तथा देवेंद्र जाखड़ को उपशाखा मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण यादव का चयन हुआ। चुनाव अधिकारी रेवंत राम गोदारा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन को सफल बनाने में कैलाश वैष्णव, सुरेंद्र भाटी, अरुण गोदारा, हुकमा राम झोरड़, महावीर सिंह, भंवर सांगवा, शिव पुरोहित, श्याम देवड़ा, दयाल सिंह, राजकुमार सोनी, भुवनेश्वर भाटी, संतोष सुथार, राधेश्याम जोशी, विजय सिंह, रविंद्र बिश्नोई, अनिल गौड़ और विजय शंकर प्रजापत सहित कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.