शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प
बीकानेर पत्रकार इकबाल खान राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर द्वारा सोमवार को संगठन के स्थानीय कार्यालय में शहीद-ए-आजम , और के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य कैलाश वैष्णव ने भगत सिंह के जीवन और उनके क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। जिला सभाध्यक्ष हुक्माराम झोरड़ ने कहा कि शहीदों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के क्रांतिकारी आंदोलन के महान नायक हैं। उनकी विचारधारा आज भी संगठन और समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एवं जिला मंत्री अरुण गोदारा ने भी शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अन्याय, शोषण और असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
इस अवसर पर महिला मंत्री नाजरा परवीन सहित पूनमचंद शर्मा, महेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र जाखड़, मनीष ठाकुर, बीरबलराम रैगर, विजयपाल मान, रवींद्र विश्नोई और सुंदरलाल विश्नोई सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे और सभी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

