Logo

गार्डन सिटी स्थित अल्पसंख्यक विद्यालय छात्रावास का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं

गार्डन सिटी स्थित अल्पसंख्यक विद्यालय छात्रावास का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं

बीकानेर पत्रकार इकबाल खान

दिनांक 25/03/2026 को बीकानेर  के गार्डन सिटी स्थित राजकीय अल्पसंख्यक विद्यालय E.V.M छात्रावास का औचक निरीक्षण पी.सी.सी महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अब्दुल सत्तार खान गहलोत द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जहाँगीर खान एवं अब्दुल रहीश भी मौजूद रहे। पी.सी.सी महासचिव ने छात्रावास परिसर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई, वहीं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी अच्छा बताया गया। रहने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित पाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल मिल रहा है।पी.सी.सी महासचिव ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित स्टाफ को इसी तरह गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय संचालन की ओर से पी.सी.सी महासचिव का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी मार्गदर्शन मिलने की अपेक्षा जताई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.