Logo

बीकानेर 11 महिला गायक कलाकारों का शारदीय नवरात्रि में भव्य सम्मान

शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर 11 महिला गायक कलाकारों का हुआ सम्मान

आईरा समाचार बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप फाउण्डेशन रजि. जयपुर द्वारा आयोजित एक शाम मां करणी के नाम गीत संगीत सम्मान समारोह में बीकानेर की 11 महिला कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल एवं कार्यक्रम आयोजक किसन जोशी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में तथा शिक्षिका भगवती नागल एवं समाजसेवी सुमित्रा जोशी की स्मृति में शारदीय नवरात्रि के प्रथम नवरात्रा पर महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में आयोजित एक शाम मां करणी के नाम गीत संगीत कार्यक्रम में बीकानेर शहर की 11 महिला गायक कलाकारों जिनमें सुमन पंवार, दीपिका प्रजापत, निहारिका गर्ग, मनस्वी चांवरिया, वीणा ओझा, योगिता भाटी, खनक देवड़ा, राधिका शर्मा ,मंजू गोस्वामी, राखी बारसा सहित आदि का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, कार्यक्रम के विशेष मेहमान हाजी मकसूद अहमद, विशिष्ट अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, प्रिंसिपल पिंकी जोशी, बीजेपी नेता श्रीमती शांति देवी चौहान, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, व्यवसायी नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा कवि शिव दाधीच, समाजसेवी रामकिशन महाराज कोलासर वाले, सैय्यद अख्तर ,आदि के द्वारा संस्था का मोमेंटो, माता राणी का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर  नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा,  सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा , भैरू चांवरिया, दिनेश दिवाकर, कुमार महेश,सुमन पंवार, दिपीका प्रजापत, मनस्वी चांवरिया, योगिता भाटी, ने तनिहारिका गर्ग , राधिका शर्मा 
सुरेश मदान, सुनील शादी, हेमंत पुरोहित , नवीन गोस्वामी ,
सहित आदि कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.