बीकानेर में कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट_चोर_गद्दी_छोड़’ हस्ताक्षर अभियान, कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी हुए शामिल
बीकानेर में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें ‘वोट_चोर_गद्दी_छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी श्री चीरंजीव राव, जिला प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शबनम गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा और इस्माइल खिलजी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद आरिफ भुट्टा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव भाई अब्दुल सत्तार, कमल साध, लक्ष्मण, सोहन चौधरी, सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जावेद पडिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह अभियान वोटरों को जागरूक करने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए शुरू किया गया है।

