Logo

मां करणी के नाम गीत-संगीत एवं महिला मातृशक्ति सम्मान समारोह का बैनर विमोचन

आईरा समाचार बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन ( रजि.) जयपुर द्वारा एक शाम मां करणी के नाम गीत संगीत एवं सम्मान समारोह 11 महिला मातृ शक्ति गायक कलाकारों का सम्मान कार्यक्रम आगामी 22 सितंबर को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में किया जा रहा है, जिसके बैनर का विमोचन शुक्रवार की शाम देश्नोक स्थित मां करणी मंदिर के प्रांगण में मंदिर के चैयरमेन बादल सिंह , पूर्व चैयरमेन नरेश दान देपावत एवं देश्नोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत , सचिव शंकर दान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल, आयोजक किसन जोशी, टीम मोदी राष्ट्रीय सचिव शांति देवी चौहान, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, के.कुमार आहूजा, देवेश भाटी , अनिल पाहुजा, दिलीप गुप्ता, विमल देवड़ा, रामकिशन महाराज कोलासर वाले, शाकिर हुसैन चौपदार एवं खनक देवड़ा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.