पति ने पत्नि की हत्या कर लगा लिया फंदा बंद मकान में बिलखती उनकी चार साल की बच्ची
पति ने पत्नि की हत्या कर लगा लिया फंदा बंद मकान में बिलखती उनकी चार साल की बच्ची
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। लालगढ़ करणी नगर में हुई संगीन वारदात में एक पति ने अपनी पत्नि का गला घोटकर हत्या कर दी और बाद में खुद ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जब बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और बंद मकान खुलवाया तो अंदर पत्नि का शव पलंग पर और पति का शव फंदे पर झूलता मिला जबकि उनकी चार साल की बच्ची मौके पर बिखलती मिली। मामला संगीन होने के कारण पुलिस ने मौका स्थल पर जांच पड़ताल कर वीडियोग्राफी भी करवाई। सीआई बीछवाल ने बताया कि लालगढ करणीनगर के मकान नंबर बी-113 में मृतक दंपति अपनी बच्ची के साथ किराये पर रहते थे,इनमें सूरजवाटी झुझुनूं निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार का शव फंदे पर झुलता मिला जबकि पत्नि पूनम का शव पलंग पर पड़ा था। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में पता चला कि पूनम की हत्या गला घोट कर की गई है। पुलिस ने मौका स्थल से कई साक्ष्य सबुत भी जुटाये है। हालांकि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहींं हुआ है लेकिन अब तक की जांच पड़ताल मेंं पता चला कि अमित कुमार यहां सोलर कंपनी में काम करता था। पुलिस ने घटना के संबंध उनके परिजनों को सूचित बीकानेर बुला लिया और मृतक दपंति के शव पोस्टमार्टम के लिये पीबीएम होस्पीटल मोर्चरी में रखवा दिये।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे थे पड़ोसी
जानकारी के अनुसार किराये पर रहने वाले अमित कुमार के मकान अमूमन सुबह सवेरे ही चहल पहल शुरू हो जाती थी,लेकिन शुक्रवार को देर सुबह तक दपंति बाहर नहीं दिखे और उनके मकान से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। इसके बाद पड़ोसी जब मकान के अंदर पहुंचे तो बच्ची के रोने की आवाज बंद कमरें से आ रही थी । अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो अमित का शव फंदे पर उसकी पत्नि का शव पलंग पर पड़ा था और चार साल की बच्ची बुरी तरह रो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और बच्ची को कब्जे में लेकर पड़ोसियेां के सुपुर्द कर दिया।

