Logo

डोटासरा ने दिखाई तल्खी कहा, नकारों को बाहर निकालों कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पार्टी के सैंकड़ा पदाधिकारी

 डोटासरा ने दिखाई तल्खी कहा, नकारों को बाहर निकालों
कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पार्टी के सैंकड़ा पदाधिकारी
आईरा समाचार बीकानेर  बीकानेर। बीकानेर में आयोजित कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी से खफ हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासर ने तल्खी दिखाते हुए कहा कि जो पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं आये है उनकी लिस्ट तैयार कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। इतना ही नहीं डोटासरा ने कार्यक्रम में मौजूद बीकानेर के दोनों कांग्रेस अध्यक्षों की भी क्लास ले ली। दरअसल,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की मौजूदगी में  सूरज टॉकिज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आगे की सीटें तो भर गई लेकिन पीछे के पीछे की सारी सीटें खाली थी।  इससे नाराज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि जो लोग नहीं आए हैं उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। कांग्रेस को ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। डोटासर यहीं नहीं रूके बल्कि नाराजगी भरी नजरों से मंच पर बैठे बीकानेर कांग्रेस के दोनों अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि बीकानेर में कांग्रेस के पास इतना ही सामान बचा है क्या,उन्होन कहा कि बीकोनर शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि दोनों कार्यकारिणी में 144 पदाधिकारी है। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो किसी न किसी पद पर है या थे। इनमें पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, इन दोनों के पूर्व सदस्य, प्रधान, जिला प्रमुख, पार्षद, सभापति सहित अनेक संवैधानिक पदों पर भी है। सूरज टॉकिज में पांच सौ की उपस्थिति थी। ऐसे में शेष दो सौ सूचना मिलने के बाद भी नहीं आए।  डोटासरा ने इनमें से जो भी आज नहीं आए हैं, उनकी छुट्टी कर दें। अनुपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हाजिरी कराई जाएगी और शुक्रवार शाम को ही इन्हें बाहर निकालने का प्रस्ताव भेजो,ऐसे लोगों की कांग्रेस पार्टी को जरूरत नहीं है।
इकलौती विधायक भी अनुपस्थित
बीकानेर जिले में एकमात्र विधायक नोखा से सुशीला डूडी हैं, वो भी इस सम्मेलन में नहीं पहुंच सकी। दरअसल, उनके पति और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी के इलाज के लिए वो इन दिनों दिल्ली में है। डूडी के रूटीन चैकअप के लिए दिल्ली में है।ये दिग्गज नेता उपस्थित रहे
इस सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविन्द मेघवाल भी उपस्थित रहे। ये तीनों पिछली सरकार में मंत्री थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों को हार का सामना करना पड़ा। हालात देखकर निराश हुए रंधावा बीकानेर में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी के हालात देखकर प्रदेश प्रभारी सुखिन्दर सिंह रंधावा भी निराश नजर आये। ये आलम देखकर उन्हे समझ आ  गया कि बीकोनर में कांग्रेस को सात सीटें क्यों गंवानी पड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.