Logo

रंधावा डोटासरा जूली पहुंचे देहात कांग्रेस कार्यालय तीनों का बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत

आईरा समाचार बीकानेर,2फरवरी-लोकसभावार कार्यकर्ता संवाद एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तीनों नेता विशनाराम सियाग के नोखा रोड स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।जहां उनका देहात जिला अध्यक्ष सियाग के नेतृत्व में साफा,शॉल व मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।

यहां पर डीजे पर बज रहे पसंदीदा गाने पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा थिरकने से नहीं चुके

इस अवसर पर सैकड़ो की भीड़ को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने जोश भरते हुए कहा कि हमें लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतना है।उसके बाद वह करणी माता का दर्शन करने देशनोक रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.