Logo

बीकानेर पुलिस ने पकड़ लिये सेरूणा थाना क्षेत्र महेन्द्र भादू हत्याकांड के दोनो कातिल

पुलिस ने पकड़ लिये महेन्द्र भादू हत्याकांड के कातिल
आईरा समाचार बीकानेर। सैरूणा थाना इलाके के गांव देराजसर में हुए महेन्द्र भादू हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने दो कातिलों को गिरफ्त में ले लिया है। इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिये पुलिस को दो दिनों तक कड़ी दौड़धूप करनी पड़ी। पुलिस ने इस वारदात में करमीसर राजीव नगर निवासी  महेन्द्र नाथ पुत्र दुल्ल नाथ सिद्ध और गजनेर चुंगी चौकी निवास सलमान खान पुत्र साकीर अली को गिरफ्तार किया है,जबकि दो आरोपी अभी फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। एसपी तेजस्वनी गौतम यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसम्बर की रात  देराजसर की रोही में डूंगरराम भादु की ढाणी में बने स्वीच रूम में सो रहे महेन्द्र पुत्र डूंगरराम जाट की अज्ञात व्यक्तियो गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक महेन्द्र कि गर्दन पर खरोचनुमा निशान और ढाणी के आस पास कुछ लोगो के आने-जाने के पद चिन्ह मिले। इस वारदात को लेकर मृतक के भाई बालाराम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना स्थल से तकनिकी साक्ष्य जुटाने,सीसीटीवी फुटेज ,मुखबीर तन्त्र से सूचना जुटाने के लिये अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया। साईबर सैल टीम को जांच में लगाया गया और वारदात की कड़ी से कड़ी जोडक़र हत्यारों को डिटेन कर गिरफ्त में लिया।
        कातिलों ने  यूं दिया  हत्या की वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आने के बाद महेन्द्र नाथ और सलमान खान ने वारदात कबूत कर ली। पूछताछ में खुलासा हुआ किमहेन्द्र नाथ अपने साथी सलमान व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले एक महिने से महेन्द्र भाूद की हत्या करने की योजना बना रहे थे। योजना के मुताबिक 22 दिसम्बर को चारों दोस्त महेन्द्र नाथ की मोबाईल की दुकान केईएम रोड, गणपति प्लाजा के पास इक्कठा हुए । योजना के मुताबिक चारों रात 11.30 बजे पर गंगानगर चौराहे पर मिले और इसके बाद मोटरसाईकिल पर सवार होकर बीकानेर बाईपास, जयपुर रोड होते हुए शेरूणा से देराजसर पैट्रोल पम्प के सामने से मृतक की ढाणी के रास्ते मुड गये। करीब एक किलोमिटर जाकर मोटरसाईकिल रास्ते के साईड में छुपा कर खड़ी कर दी व चारों पैदल रवाना हुए। आरोपीयों को ढाणी का आगे का रास्ते की जानकारी नहीं होने से देराजसर जीएसएस के सामने एक ढाणी मे जाकर ढाणी वाले से मृतक महेन्द्र के पिता डूंगर राम की ढाणी का रास्ता पूछा व चारों आरोपी रात्री करीब ढाई बजे मृतक महेन्द्र की ढाणी पहुचे। आरोपी महेन्द्र नाथ ने मृतक महेन्द्र जाट की ढाणी की फोटो इन्सटाग्राम पर देखी हुई थी। मृतक की ढाणी पहुच इन्सटाग्राम की फोटो से ढाणी का मिलान किया तो  पता चला कि महेन्द्र जाट ढाणी के सामने बने पॉवर रूम में सो रहा था, जिसको योजना के मुताबिक चारों आरोपीयों ने मिल कर महेन्द्र जाट का निन्द में सोते हुए का गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जिस रास्ते से आये उसी रास्ते से होते हुए वापिस बीकानेर चले गये।
: पचास सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाले
वारदात की तहकीकात के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर  बीकानेर तक करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के सीसीटीवी फुटैज खंगाले, करीब 20 संदीग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। कड़ी से कडी जोडते हुए वारदात में महेन्द्र नाथ के शरीक होने के साक्ष्य मिलने पर उसके  घर पर दबिश दी गई तो घर से गायब मिला और उसका मोबाईल भी बन्द मिला। जिस पर सन्देह गहरा होने पर महेन्द्र नाथ पकडऩे के लिये सम्भावित स्थानों दबिशें दी गई और सोमवार को उसे  गांव बगसेउ से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो अपने दोस्तों के साथ मिलकर करने की वारदात करना कबूल कर लिया।
क्यो किया कत्ल,ये अभी भी बड़ा सवाल
महेन्द्र नाथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर देराजसर में रहने वाले महेन्द्र भादू का कत्ल क्यों किया,इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि उसने पूछताछ में रंजिश के चलते वारदात करना बताया है लेकिन रंजिश किस बात को लेकर चल रही थी,इसका अभी तक पता नहीं चला है। एसपी ने बताया कि दोनों मुलजिमों को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में वारदातों के कारणों का पता लगाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.