Logo

बीकानेर में दो सप्ताह में तीन मर्डर,दो का पर्दाफाश एक अब तक अनट्रेस

बीकानेर में दो सप्ताह में तीन मर्डर,दो का पर्दाफाश एक अब तक अनट्रेस
आईरा समाचार बीकानेर। बीत रहे साल के अंतिम माह के दो सप्ताह में हुई हत्या की तीन संगीन वारदातों ने समूचे बीकानेर को दहला  दिया। इनमें से दो वारदातों का खुलासा कर चुकी पुलिस के लिये एक वारदात अभी अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जानकारी में रहे कि बीते सप्ताह गंगाशहर इलाके में उदयरामसर की रोही के एक खेत में नग्न हालात में मिली अज्ञात शख्स की लाश से सनसनी फैल गई थी,मृतक के शव पर घात हथियार की चोंटे होने के कारण प्रारंभिक जांच पड़ताल में ही पता चला कि किसी ने निर्ममता से हत्या की है,लेकिन मृतक युवक की शिनाख्त नहीं होने के कारण हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया। इस वारदात को ट्रेस करने के लिये पुलिस की टीम लगातार प्रयास में जुटी रही लेकिन मृतक का शिनाख्त नहीं होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई। पुलिस सिर्फ इतना ही पता लगा पाई कि मृतक खाना बदोश और मानसिक तौर पर विक्षिप्त था,जो उदयरामसर हाईवे की होटलों के आस पास घूमता रहता है। उसकी किसने और क्यों हत्या की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच सेरूणा थाना इलाके के देराजसर गांव में श्ािनवार की सुबह एक खेत की ढाणी के कमरें में घुसे हत्यारों ने महेनद्र भादू नामक युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी,पुलिस ने चौबीस घंटों के अंतराल में इस वारदात का खुलासा कर दो हत्यारों को दबोच लिया और दो आरोपियों की तलाश जारी है। इसी बीच सोमवार की देर रात बीछवाल रोड़ पर आरसीपी कॉलोनी गेट के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी सी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की निर्ममता से गला रेत कर हत्या की गई है । मृतका की शिनाख्त शहर के साले की होली चौक निवासी लक्ष्मी पुरोहित के रूप में हुई । पुलिस ने तहकीकात कर कातिल का पता लगा कर उसे निगरानी में ले लिया जिसका नाम समीर बताया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.