पुजारी की मौत का खुलासा, वीडियो बनाकर करता था युवती को ब्लैकमेल ,युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर की हत्या
आईरा वार्ता समाचार इक़बाल खान बीकानेर
पुजारी की मौत का खुलासा बिहार के गोपालगंज में पिछले हफ्ते हुए शिव मंदिर के पुजारी मनोज साह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग थी। मनोज साह एक युवती के साथ रिलेशन में था।
The death of the priest has been disclosed. The police has disclosed the case of murder of Shiv temple priest Manoj Sah, which took place last week in Gopalganj, Bihar. The reason behind this murder was love affair. Manoj Sah was in a relationship with a girl
उसने अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बना दिया था। लड़की की शादी होने के बाद भी वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसके साथ संबंध बना रहा था। इससे वह परेशान हो गई थी। युवती ने पुजारी मनोज साह को अपने मायके वाले घर बुलाया और भाई एवं चाची के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यह मामला गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव का है। मृतक गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी एवं केयरटेकर था। पुलिस के अनुसार मनोज की हत्या प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी देने की वजह से की गई। मामले में एसआईटी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, रस्सी, दुपट्टा, खून से सनी सलवार, मृतक के फोन के अलावा दो अन्य मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया है।
सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि मनोज साह की पूर्व प्रेमिका ने ही अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई। मामले में गिरफ्तार नेहा ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ मनोज साह का प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनों के कई बार संबंध भी बने थे। इसी साल मार्च में उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से हो गई। इसके बाद भी मनोज उसके शादी से पूर्व बनाए गए कुछ अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके पूरे परिवार ने मिलकर उसे रास्ता से हटाने की योजना बनाई।
*नेहा ने चाची के फोन से कॉल कर मनोज को बुलाया*
12 दिसंबर की रात को करीब पौने एक बजे बजे नेहा ने मनोज को अपनी चाची के मोबाइल से कॉल कर अपने मायके वाले घर बुलाया। इसके बाद मनोज को उसी घर में तीन दिन तक कैद रखा गया। फिर 15 दिसंबर की रात में उसकी हत्या कर शव को सुधा डेयरी के समीप झाड़ी में फेंक दिया गया। एसआईटी ने गिरफ्तार नेहा से पूछताछ के आधार पर उसके साथ वारदात में संलिप्त तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
नेहा ने पुलिस को बताया कि शादी के पहले मनोज ने उसके अश्लील और अंतरंग वीडियो बना लिए थे। शादी के बाद भी वह बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अवैध संबंध बना रहा था। जिससे वह तंग आ चुकी थी।
तीनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
माामले में गिरफ्तार दानापुर गांव की नेहा कुमारी के साथ उसकी चाची सुनीता देवी और अमित कुमार को पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मुजफ्फरपुर से आई एफएसएल टीम ने घटना स्थल से ब्लड सैंपल के साथ हत्या में प्रयुक्त सामानों की जांच की है। आरोपी के घर से बरामद खून लगा सलवार सूट, दुपट्टा, नारियल की रस्सी, गमछा आदि सैंपल को टीम ने इकट्ठा किया।
नेहा और मनोज के बीच तीन साल तक था रिलेशन
पुलिस के अनुसार नेहा और मनोज का तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर नेहा की शादी मार्च महीने में हो जाने के बाद वह शिव मंदिर में रहने लगा। जहां उसके पिता पुजारी का काम करते थे। नेहा की सहेली की शादी पिछले 7 दिसंबर को हुई थी। नेहा भी अपने पति के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान मनोज ने नेहा को देख कर उसका हाथ पकड़ लिया था। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई। इसके बाद मनोज उसे फोन कर परेशान करने लगा।
वॉशरूम में चाकू से की थी मनोज की हत्या
नेहा ने पुलिस को बताया मनोज की करतूतों की पूरी जानकारी उसने अपने पति और परिजन को दी। इसके बाद उसके भाई और चाची ने मनोज को रात को अपने घर उसे बुलाने के लिए कहा। इस प्लान के मुताबिक ही नेहा ने अपनी चाची के मोबाइल से कॉल कर मनोज को बुलाया। नेहा ने कहा कि वह परिवार के बिखरने और पति से अलग होने के डर से पूरी तरह तनाव में आ गई थी।
इसलिए मनोज को अपने मायके वाले घर बुलाया और वॉशरूम में ही उसके गले में दुपट्टा लपेटकर मुंह बंद किया, फिर चाकू से गोदकर उसे मार डाला। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी जीभ काट दी, आंख निकाल ली। इसके बाद शव को पास के ही खेत में फेंक दिया।
चाची के कॉल डिटेल्स के आधार पर हुआ खुलासा
पुलिस ने नेहा के चाची के मोबाइल का जब कॉल डिटेल्स निकाला तो घटना पर से पर्दा हटने लगा। उसके चाची के मोबाइल से मृतक के मोबाइल पर आए कॉल ने पूरा राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मिलने के एक दिन बाद ही चाची और भाई को हिरासत में ले लिया था। पुलिस अब नेहा के साथ ही उसके पति के संलिप्तता की जांच कर रही है।

