Logo

बीकानेर पूर्व से अरविन्द मिढ्ढा को टिकट देने की मांग हो रही है,

बीकानेर पूर्व से अरविन्द मिढ्ढा को टिकट देने की मांग
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर पूर्व से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविन्द मिढ्ढा को टिकट दिये जाने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के अनेक सामाजिक और समाजसेवी संगठनों के बाद राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने अरविन्द मिढ्ढा को टिकट दिये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार  राष्ट्रीय  पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता ने कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रदेश में पंजाबी बाहुल्य वाले क्षेत्रों में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों को वरियता दी जाने की मांग की है। मेहता का कहना है कि प्रदेश में 80 लाख से ज्यादा पंजाबी समाज के वोटर हैं ऐसे में कांग्रेस आलाकमान को हमारे जनप्रतिनिधियों को भी वरियता देनी चाहिए। मेहता ने पत्र में बीकानेर पूर्व से महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग की है। इसके साथ ही जयपुर से राजीव अरोड़ा, सूरतगढ़ से पूजा छाबड़ा व कोटा, अलवर व श्रीगंगानगर में भी पंजाबी समाज के लिए वरियता की बात की है।। जानकारी में रहे कि अरविंद मिढ़ा लम्बे समय से राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय हैं और पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद बीकानेर पूर्व से उनकी दावेदारी को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.