बीकानेर जिले में मंगलवार की देर रात ट्रेलर ने कार को रौंदा,दो युवकों की मौत
ट्रेलर ने कार को रौंदा,दो युवकों की मौत
आईरा समाचार बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में मंगलवार की देर रात हाईवे पर हुए दुखदायी हादसे में ट्रेलर ने कार को रौंद दिया। इस हादसे दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन जने घायल हो गए। बताया जाता है कि सीकर से देशनोक जा रही कार में पांच दोस्त सवार थे। हादसे में मृतकों की शिनाख्त सीकर निवासी शाहिद खान पुत्र बाबू अली और शीशराम पुत्र बलबीर बलाई के रूप में हुई है जबकि घायलों में पंकज पुत्र चरण सिंह जाट निवासी श्यामपुरा सीकर, मनोज जांगिड़ निवासी देवास फतेहपुर सीकर और राहुल पुत्र मदनलाल निवासी श्यामपूरा सीकर के रूप में हुई है। घायलों को मौके पर मौजूद राहगीरों ने नीजि वाहन के जरिये पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गये। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी अपना ट्रेलर मौके पर ही छोडक़र भाग छूटे जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया।

