Logo

बीकानेर के भाजपा खेमें में अब डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत की नाराजगी भी सामने आई

बीकानेर के भाजपा खेमें में अब डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत की नाराजगी भी सामने आई
आईरा समाचार, बीकानेर। बीकानेर के चुनावी दंगल में अब असंतुष्टो का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल असंतुष्टता की लहर बीकानेर शहर की दोनो सीटों पर नजर आ रही है। इनमें बीकानेर पूर्व सीट से महावीर रांका के बाद अब भाजपा नेता डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने भी असंतुष्टता जाहिर करते हुए एक-दो दिन में कोई बड़ा निर्णय लेने का आव्हान किया है। जानकारी में रहे कि बीकानेर पूर्व सीट के लिये इस बार भाजपा के दावेदारों में महावीर रांका के साथ डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत भी प्रमुख दावेदार थे,लेकिन पार्टी ने इस सीट पर तमाम दावेदारों को नजर अंदाज कर विधायक सिद्धी कुमारी को एक बार फिर मैदान में उतार दिया। प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे महावीर रांका ने पैदल मार्च कर अपनी ताकत दिखाई वहीं अब डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत भी अपनी असंतुष्टता जाहिर करने के लिये मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है। शेखावत ने इस अपने  कार्यकर्ताओं-समर्थकों से कहा है, दो-तीन दिन में निर्णय लेंगे। वही बात मानूंगा जो सभी कार्यकर्ता-समर्थक कहेंगे।

शेखावत ने कहा, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोग इस बार परिवर्तन चाहते थे। अब वे जो भी करेंगे अपने समर्थकों से मिलकर करेंगे। जो सबसे बेहतर निर्णय होगा मिलकर लेंगे। एक बार निर्णय लेने के बाद उस पर मजबूती से  टिके रहेंगे। इस सिलसिले में शेखावत ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियों भी वायरल किया है। जानकारी में रहे कि डॉ.सुरेन्द्र सिंह भाजपा के कृतव्यनिष्ठ सिपाही है,जो सालों से पार्टी की मूलधारा से जुड़े हुए है। युवा लॉबी में अच्छी पकड़ रखने वालें डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत का नाम इस बार बीकानेर पूर्व से भाजपा के दावेदारों की पैनल लिस्ट में प्रमुखता से शामिल था।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.