कोटगेट, सांखला रेलवे फाटकों की समस्या का स्थायी समाधान हो-भाजपाई नेता
आईरा समाचार बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी मजदूर संघ बीकानेर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान एवं शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने बीकानेर शहर के मैन मार्ग स्थित कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटकों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने यहां के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से ज्ञापन देकर स्थाई समाधान करने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को राज्य की गहलोत सरकार की अंडर ब्रिज की घोषणा का हवाला देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अंडर ब्रिज का प्रावधान किया गया है जो कि इस समस्या के पूरे समाधान के लिए उपयुक्त नहीं है। भाजपा नेताओ ने कहा कोटगेट रेलवे फाटक के प्रस्तावित अंडर ब्रिज किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है। यहां पर अंडर ब्रिज बनने से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पायेगी। इसके स्थायी समाधान के लिए ऐलिवेटेड रोड़ ही सही रहेगी।

